नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ ।
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया में मंगलवार को सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशे का सेवन नहीं करने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. दया राम यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव व आशुतोष त्रिपाठी, सत्यम सिंह, नंदन श्रीवास्तव, राजेश्वर प्रसाद, रविंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
