मौर्य समाज की एकजुटता पर केंद्रित PDA जन पंचायत, सामाजिक न्याय पर जोर !
कटघर चौराहा पर आयोजित सम्मेलन में समाज के अधिकार, भागीदारी और संगठन को लेकर हुई चर्चा !
खजनी – गोरखपुर।
विधानसभा क्षेत्र-324 सहजनवां के कटघर चौराहा पर स्थित सरस्वती मैरेज लान में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित PDA जन पंचायत संवाद में मौर्य समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। कार्यक्रम में मौर्य समाज सहित पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता राम सूरत मौर्य ने की। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अभिनाश कुशवाहा ने अपने संबोधन में मौर्य समाज सहित पिछड़े वर्गों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए समाज की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की।
अभिनाश कुशवाहा ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की भागीदारी को सामाजिक न्याय की लड़ाई से जोड़ते हुए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की।
किसानों की समस्याओं को लेकर यशपाल सिंह रावत ने रखी बात –
सहजनवां के पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने अपने संबोधन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिए खाद और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। किसानों को समय से खाद नहीं मिलने और बिजली की उपलब्धता में समस्या होने से उनकी परेशानियां बढ़ती हैं। उन्होंने किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से उठाने और उनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
यशपाल सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। ऐसे में किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन समय से उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने खाद की उपलब्धता और बिजली की समस्या को किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के रूप में सामने रखा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को केवल चर्चा तक सीमित न रखकर उनके समाधान के लिए लगातार आवाज उठाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि PDA के तहत सामाजिक न्याय, अधिकार और भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। ऐसे में किसानों के साथ-साथ पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की समस्याओं को भी मजबूती से उठाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने की अपील की।
यशपाल सिंह रावत ने संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जनता के बीच लगातार संपर्क संगठन को मजबूती देता है। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सामाजिक भागीदारी के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व पर चर्चा –
सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने पिछड़े और दलित वर्गों से जुड़े आरक्षण एवं सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादवय ने युवाओं से जुड़े रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठाए, जबकि जिला महासचिव रामनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की।
पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव मुरारी लाल मौर्य ने मौर्य समाज सहित पिछड़े और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय तथा उनके अधिकारों के लिए संगठित होने की बात कही। उन्होंने सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम को बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मास्टर दुर्गेश कुमार गौतम, जिलाउपाध्यक्ष गिरीश यादव, रामरक्षा मौर्या, घनश्याम राव, बृजनाथ मौर्या, आदि लोगो ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सपा जिला उपाध्यक्ष दूधनाथ मौर्य ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ताज मोहम्मद उर्फ मजनू भाई, संतोष मौर्य, रामअजोर मौर्य, विश्वनाथ मौर्य, त्रिलोकी मौर्य, रामसजीवन मौर्य, प्रेमचंद्र यादव, अवनीश मौर्या, वेद प्रकाश मौर्य, राजू यादव, ब्रम्हदेव यादव, विश्राम मौर्य, दीपचन्द मौर्य, धर्मेन्द्र मौर्य, रवि निषाद, और राम अजोर मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
