रिसिया पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच !
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करूणाकर पाण्डेय ने टीम गठित कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। टीम ने 15 सितंबर को करीब 2:20 बजे थाना रिसिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 1685/05, धारा 323, 504 व 506 आइपीसी से संबंधित वारंटी मैकू पुत्र संतोषी (65) एवं लक्ष्मी पुत्र संतोषी (60) निवासी शेखापुर, थाना रिसिया को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कन्हैया दीक्षित, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे।
