रिसिया थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर का एसपी ने किया उद्घाटन ।
श्रद्धा के साथ हुआ पूजन, रुद्राभिषेक व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण भी किया। बारिश के बीच आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की।

पूजन कार्यक्रम में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी भी शामिल हुईं। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में एसपी ने पुष्प और अक्षत अर्पित कर विधिवत पूजन किया। इसके बाद शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ रुद्राभिषेक भी कराया गया।
मंदिर निर्माण एवं पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पांडेय की देखरेख में की गई। थाना परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर पुलिसकर्मियों में भी उत्साह देखने को मिला। पूजन के दौरान बारिश होती रही, इसके बावजूद श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आई।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, वसीम शेरवानी, सरोज कुमार सिंह, संजय त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, पप्पू वर्मा, प्रदीप वर्मा,
चौकी प्रभारी रिसिया कन्हैया दीक्षित, कस्बा चौकी प्रभारी सुधीर सिंह, कटीलिया चौकी प्रभारी अरविंद कुमार राय,
उ0 नि0 तेज पाल यादव, अमित कुमार राय, संजय यादव, हेमंत यादव, पन्ना लाल, बघेल सिंह, अखिलेश कुमार यादव,
समेत पुलिसकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
