नाबालिक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने किया शारीरिक शोषण।
- युवक द्वारा नाबालिक छात्रा का अश्लील वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल।
- पीड़िता 4 दिनों से न्याय के लिए लगा रही थी कोतवाली खलीलाबाद के चक्कर पर नहीं हुई सुनवाई।
- एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ पीड़िता का FIR
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को संत कबीर नगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है
थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम गौसपुर के रहने वाला नसीम पुत्र अज्ञात के द्वारा स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और पिछले 15 महीनों से उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा है।पीड़िता की मां जो मूल रूप से बस्ती जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मड़या (अचकवापुर) में किराए के मकान पर रहती हैं
उसका आरोप है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 9 की छात्रा है, जब स्कूल जाती थी तब रास्ते में गौसपुर निवासी नसीम पुत्र अज्ञात ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर पिछले 15 महीनों से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की बात कही।
पीड़िता की माँ का आरोप है कि इस मामले में आरोपी के घर वाले अरशद पुत्र अज्ञात व अन्य परिवारजन संलिप्त थे और उन्हें इस बात की पूरी जानकारी थी।
नाबालिक छात्रा के विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने और लड़की को होटल ले जाकर संबंध बनाने की बात कहकर धमकाते थे। पीड़िता ने बताया कि नसीम हमको सहजनवा के एक होटल में नाम अज्ञात तथा यहां ग्रीन होटल में लेकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था
पीड़ित महिला ने दिनांक 29 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोपी नसीम और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
मगर तीन दिनों तक कोतवाली खलीलाबाद के चक्कर लगाने के बाद भी पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे को फिर दर्ज करने का आदेश दिया।
कोतवाली खलीलाबाद द्वारा तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए विपक्षी के खिलाफ फिर दर्ज किया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ उससे पूछताछ जारी है।
इस पूरी घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा एक प्रेस वार्ता में किया गया।
