संत कबीर नगर- पीड़ित महिला ने अधिवक्ता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप ।
Oplus_131072
– धनघटा बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष को सौंपा पत्र ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर।
बार एसोसिएशन धनघटा के तहसील अध्यक्ष को सौंपे शिकायती पत्र में महिला ने तहसील के एक अधिवक्ता पर उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया है। पत्र में अधिवक्ता द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की गयी है। पीड़ित महिला व अधिवक्ता धनघटा क्षेत्र स्थित मलौली के निवासी है। जमीन संबन्धी विवाद के एक मामले में अधिवक्ता पर संघ का दबदबा बनाकर महिला के बेटे पर फर्जी मुकदमा व बैक डेट में विवादित पत्रावली में आदेश कराने का आरोप है।
मलौली निवासी पुष्पा चतुर्वेदी पत्नी राम भरोस ने अध्यक्ष बार एसोसिएशन धनघटा दिलीप राय को दिए पत्र में आरोप लगाया कि धनघटा तहसील के अधिवक्ता बालकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा अनेक प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला ने कहा कि अधिवक्ता द्वारा तीन माह पूर्व संघ का दबाव बनवाकर बेटे शिवम पुत्र राम भरोस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया। जब कि अधिवक्ता बालकृष्ण चतुर्वेदी का महाखरपुर में अलग अलग बैनामें का 0.464 हेक्टेयर रकबा है, जिसमे वह 0.630 हेक्टेयर जमीन पर काबिज भी है, फिर भी उन्होंने संघ का दबाव बनाकर हड़ताल के समय व एसडीएम के तबादले के बाद बैक डेट में आठ जुलाई को विवादित पत्रावली में आदेश करवा लिया गया। पत्र में मामले की जांच कर अधिवक्ता द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की है। साथ ही निर्दोष बेटे पर फर्जी मुकदमें पर विचार करने की मांग किया है।
इस संबन्ध में बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष दिलीप राय ने कहा कि पत्र मिला है। वह व्यवहारिक रूप से मामले की जानकारी कर बातचीत से समस्या समाधान का प्रयास करेंगे।
