संत कबीर नगर- मगहर। दरवाजे पर खड़ी बाइक उठा ले गए चोर।
Oplus_131072
मगहर – संत कबीर नगर।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित मोहनलालपुर मोहल्ले में दरवाजे के सामने शनिवार/रविवार की रात हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल खड़ी थी।जब सुबह देखा तो बाइक नहीं मिली।पीड़ित ने जिसकी लिखित सूचना पुलिस चौकी प्रभारी को दे दी है।
ग्राम रसूलाबाद निवासी सतपाल यादव पुत्र राजाराम यादव ने पुलिस चौकी प्रभारी को दिए गए तहरीर में लिखा है कि नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला मोहनलालपुर में नेशनल हाईवे पर मकान है। जहां शनिवार की रात में हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्य यूपी 58ए सी 4991घर के सामने खड़ी कर दिया था।वह रात लगभग दो बजे तक जाग रहे थे तब तक बाइक गायब नहीं हुई थी। उसके बाद कब नींद आ और सो गए।जब सुबह जगे और बाइक को ढूंढने लगे लेकिन बहुत खोजने के बाद नहीं मिली।इस संबंध में चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि बाइक चोरी होने की तहरीर मिला है।जांच पड़ताल चल रही है संभावना है शीघ्र बाइक चोरी का खुलासा हो सकता है।
