धोबीघाट पर जलकुंभी जाम से धोबी समाज कपड़े की नहीं कर पा रहा धुलाई।
# खबर का दिखा असर नदी में घुसे सफाई योद्धा ,नगर के जनप्रतिनिधि फोटो सेशन में रहे मस्त
संत कबीर नगर – मगहर।
आमी नदी में जलकुंभी के जाम की समस्या चर्चा ए आम हो गई।जिसको अखबारों,शोसल मीडिया द्वारा प्रमुखता से छापा गया। खबर के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया है। उसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी मशीन के साथ सफाई योद्धा की मदद से नदी में फैली जलकुंभी हटाने का अभियान शुरू कराया गया।
संत कबीर निर्वाण स्थली के निकट से पंचवटी शिव मंदिर घाट से प्रवाहित होने वाली आमी नदी में कई दिनों से शिव मंदिर घाट से नौदरिया पुल के निकट धोबी जलकुंभी का अत्यधिक जाम लग गया था। जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित होने के साथ ही गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या भी बढ़ती जा रही थी।नगर पंचायत प्रशासन से नगरवासी लगातार सफाई की मांग कर रहे थे।इ

स समस्या का समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान में लिया और सफाई अभियान शुरू किया।नगर पंचायत कमेटी ने जलकुंभी को साफ करने के लिए सफाई योद्धा कर्मचारी शिव दयाल,मदन लाल,पंकज कुमार, संदीप कुमार,सुभाष चंद्र,अजीत कुमार,सफाई नायक सुनील कुमार गुप्ता,अशोक कन्नौजिया,राकेश कुमार कन्नौजिया,दिनेश गिरी,चन्दन,बाल किशुन,धर्म प्रकाश,संदीप,देवेंद्र आदि के साथ जेसीबी मशीन को लेकर आमी नदी धोबी घाट पर पहुंचे।उसके बाद सफाई योद्धाओं ने नदी की जलकुंभी को साफ करने में जी जान से मेहनत कर थे।तो वहीं नगर के जनप्रतिनिधि फोटो खींच कर वाट्सअप फेसबुक पर पोस्ट करने में मस्त रहे।

धोबी समाज के हनुमान कन्नौजिया, सीताराम कन्नौजिया,बाबू राम कन्नौजिया आदि ने बताया कि नदी में जलकुंभी के जाम होने से कपड़ों की धुलाई प्रभावित हो गई है।जिससे उन्हें कठिनाई का सामना कर पड़ रहा है।नगर पंचायत ने जलकुंभी को देरी से साफ करा रहा है। सफाई अभियान शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया है। चेयरमैन पति पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जलकुंभी हटने से नदी का जल प्रवाह सुचारु होगा।आमी नदी को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग दें तथा नदी में किसी भी प्रकार का कचरा,अपशिष्ट पदार्थ न डालें।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी,सभासद अवधेश सिंह,अतुल श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र चंदन सैनी,अहमद अली,मो असअद सुहेल अख्तर लिपिक संजय दूबे, चंद्रजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।
