सनसनीखेज खुलासा: पूर्व चेयरमैन पर जानलेवा हमले की साजिश का पर्दाफाश !
# महुली पुलिस ने मास्टरमाइंड को गांधीनगर से दबोचा।
संतकबीर नगर।
जनपद के महुली थाना क्षेत्र से इस वक्त की बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है! पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कड़े रुख और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत महुली पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पूर्व चेयरमैन पर जानलेवा हमले की खौफनाक साजिश रचने वाले वांछित मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है।
# खौफनाक साजिश का हुआ भंडाफोड़!
मामला नगर पंचायत हरिहरपुर का है, जहाँ चुनावी रंजिश या आपसी दुश्मनी के तहत पूर्व चेयरमैन को रास्ते से हटाने की एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दिनांक 29.06.2026 को पीड़ित जयराम माझी (पुत्र स्व. भागी) ने थाने में आपबीती सुनाई। आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने जयराम माझी पर लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला करवाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
# गांधीनगर में घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के करीबी पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने तुरंत एक स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस ने जाल बिछाया और आज यानी 30 जून 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर हरिओम वर्मा (पुत्र राममिलन वर्मा, निवासी वार्ड नं. 03, नगर पंचायत हरिहरपुर) को गांधीनगर से उस वक्त दबोच लिया जब वह भागने की फिराक में था।
# लगीं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराएं।
पुलिस ने आरोपी हरिओम वर्मा के खिलाफ मु.अ.सं. 276/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बेहद गंभीर और संगीन धाराओं—190, 191(2), 352, 351(3), 496, 61(2), 115(2), और 109(1) में मुकदमा दर्ज कर उसे सीधे माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है।
# कानून के हाथ लंबे हैं – इस बड़ी कार्रवाई से साफ हो गया है कि संतकबीरनगर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
# साजिश नाकाम करने वाली जांबाज पुलिस टीम –
इस खौफनाक साजिश को नाकाम करने और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने में इन पुलिस वीरों की मुख्य भूमिका रही:-
# व.उ.नि. श्री संजय कुमार।
# उ.नि. श्री अशोक कुमार सिंह।
# हे.का. पंकज यादव।
# का. छोटेलाल।

