संत कबीर नगर- धनघटा । ढाई किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर।
धनघटा थाना क्षेत्र के पचरा जाने वाले बंधे के निकट सोमवार की शाम धनघटा पुलिस ने लगभग ढाई किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पौली पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नंदू गौतम और लौहरैया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरबहादुर यादव हमराही पुलिसकर्मियों अजय कुमार, विनीत गिरी और मनोज यादव के साथ क्षेत्र गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजे की खेप लेकर पचरा बंधे से राम-जानकी मार्ग की और जा रहे हैं। कुछ देर बाद दो युक्क झोले में सामान लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान आकाश यादव पुत्र जमुना निवासी विसया हन्नू तथा प्रवेश चौधरी पुत्र भागवत के रूप में हुई।
