बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाकर DM ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ।
संत कबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जिला अस्पताल के MCH विंग में स्थापित पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया सहित संबंधित चिकित्सक एवं प्रतिरक्षण चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को डोर-टू-डोर पहुंचकर पोलियो की ड्राप पिलाई जाए, कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बाताया गया कि जनपद संत कबीर नगर में 0-5 वर्ष के कुल लक्षित बच्चे 311141 बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिस हेतु नगरीय क्षेत्र खलीलाबाद में 27 बूथ सहित कुल 09 विकास खण्डों में 858 बूथ बनाकर लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित किया जायेगा। इसी क्रम में 489 हाउस-टू-हाउस टीमों के साथ-साथ 28 ट्रांजिट एवं 13 मोबाइल टीमें लगायी गयी हैं जो दिनांक 29 जून, 2026 से 03 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करेंगी।
