कार की ठोकर से टैंम्पू पलटा, तीन लोगों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर !
धनघटा, सन्तकबीर नगर !
धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा बाजार चौराहे पर रविवार को कार की ठोकर से टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो में बैठे तीन यात्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बसवारी गांव से एक टेंपो सवारी भरकर धनघटा चौराहे के तरफ आ रहा था जैसे ही टेंपो डिहवा बाजार चौराहे पर पहुंचा उसी समय सामने से आ रहे एक कार ने टेंपो को ठोकर मार दिया। जिससे टेंपो पलट गया। इस घटना में टेंपो में बैठी मिठना गांव निवासी 34 वर्षीय सुनीता पत्नी राम ललित, गाई बसंतपुर निवासी 55 वर्षीय सोना देवी पत्नी श्रीकांत, रामपुर मध्य निवासी 17 वर्षीय मीरा पुत्री भगनु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
