35 लाख कीमत के 131 मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया वापस।
गायब मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी।
मोबाइल मिलने पर मोबाइल स्वामी हुये आनंद विभोर – पुलिस को हृदय से दिया धन्यवाद ।
गुम मोबाइल की चिंता खत्म:- CEIR पोर्टल से मिल रहा आमजन को सीधा लाभ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 12 मई 2026 को पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से गायब हुए 131 मोबाइल प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिले साथ मोबाइल मिलने पर मोबाइल स्वामियों द्वारा संत कबीर नगर पुलिस को दिया धन्यवाद।
आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद / सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितो के गुमशुदा हुए 131 मोबाइल एंड्राएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बरामद किया गया ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये गये थे । जिसके अनुपालन में निम्नलिखित मोबाइल को भिन्न- भिन्न स्थानो से बरामद किया गया ।
मोबाइल मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी आनंद विभोर हो गये तथा संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से धन्यवाद दिया ।
चोरी / गुम हुए मोबाइल की शिकायत CEIR.GOV.IN बेवसाइट पर दर्ज करके IMEI ब्लाक / ट्रेस किया जा सकता है, शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व सम्बन्धित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की कॉपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम हुए मोबाइल के सिम नम्बर, IMEI नम्बर व मॉडल नम्बर की आवश्यकता होती है ।
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी सर्विलांस सेल श्री अभिमन्यु सिंह, का0 ज्ञान प्रकाश सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार, का0 पीयूष गुप्ता । जनपद के समस्त थानों पर CEIR.GOV.IN पर नियुक्त सभी कर्मचारीगण ।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।
संदीप कुमार मीना ( पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
