भरपही गांव में मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत ।
भरपही गांव में मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत ।
गोरखपुर - सहजनवां ।
सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही गांव में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में 30 वर्षीय युवक संजय दत्त की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर का भगौना बेचने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान संजय दत्त जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
