पुलिस चौकी पर बेहोश हुआ शिकायतकर्ता, मचा हड़कंप।
पुलिस चौकी पर बेहोश हुआ शिकायतकर्ता।
चौकी इंचार्ज द्वारा शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने का आरोप !
संतकबीर नगर-
जनपद संत कबीर नगर के दुधारा थाना अंतर्गत पचपोखरी पुलिस चौकी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक शिकायतकर्ता चौकी परिसर में ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा ।
ग्राम परसा झकरिया निवासी मोहम्मद हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने की जमीन को लेकर भाई रोजान अली से विवाद चल रहा है, तथा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद विपक्षी जबरन नींव खोदने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी चौकी इंचार्ज निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बार-बार चौकी पर बुलाकर दबाव बना रहे थे। सोमवार को भी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह चौकी परिसर में ही बेहोश हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
