बहराइच- चित्रगुप्त समाज के होली मिलन में जुटे कायस्थ जन।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच ।
चित्रगुप्त समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के दयाल उत्सव में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार निगम ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नानपारा से आए राजीव श्रीवास्तव ने समाज को एकजुट रहने की अपील की।उन्होंने कहा कायस्थ समाज के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद,स्वामी विवेकानंद,लाल बहादुर शास्त्री,जय प्रकाश,मुंशी प्रेमचंद्र, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के कृत्यों को याद करके गर्व महसूस करना चाहिए।समाज के संरक्षक कुलदीप सिन्हा ने समाज को एकसूत्र में रहने पर जोर दिया।उन्होंने कहा समाज के लोगो को एक दूसरे के सुख दुख में अवश्य भागेदारी करनी चाहिए।अध्यक्षता करते समिति के अध्यक्ष श्रवण निगम ने कहा कि कायस्थ समाज का स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर पुराना इतिहास रहा है।


हम सभी को अपने समाज के प्रति सजग रहने की जरूरत है।एबीकेम के जिलाध्यक्ष शशांक सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज के युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागेदारी करनी चाहिए।हमे अपने पूर्वजों को प्रेरणाश्रोत मानते हुए उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष राजेश निगम ने कहा कि चित्रगुप्त मन्दिर का भव्य निर्माण गतिमान है।मन्दिर भव्य एवं दिव्य बनकर तैयार होगा।उल्लेखनीय हो कि बशीरगंज में चित्रगुप्त मन्दिर के नव निर्माण के चलते कार्यक्रम दयाल उत्सव पैलेस में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में इंजी. राधे श्याम श्रीवास्तव,डॉ. राहुल मोहन,अमित श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अकलू श्रीवास्तव,शिवम राज श्रीवास्तव,संध्या श्रीवास्तव,मधु श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का समापन भगवान श्री चित्रगुप्त जी आरती, प्रसाद वितरण के साथ हुआ।।कार्यक्रम में रवि मोहन श्रीवास्तव,लव निगम,पारस नाथ श्रीवास्तव,रवि प्रकाश,संध्या श्रीवास्तव,बृजेश श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,डॉ. राहुल मोहन,आर एस श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,मोहित श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,राज निगम,राजेश कुमार,राजीव श्रीवास्तव,शशांक सिन्हा,रितेश श्रीवास्तव,आनंद प्रकाश खरे,राकेश श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,शिखर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
