संतकबीर नगर- राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37405 मामले हुए निस्तारित।

0

16090000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।

230625/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।

5086034/- रूपये का उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया गया।

बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 35499503/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।

न्यायालयों में कुल 3971 मामलों का निस्तारण किया गया।

समस्त प्रशासनिक विभागों में 32699 मामलों का निस्तारण किया गया।

संतकबीर नगर – 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार – पंचम के नेतृत्व में आज दिनांक 14 मार्च 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37405 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 735 मामलों में कुल 35499503/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 3971 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 230625/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 16090000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 32699 मामलों का निस्तारण किया गया।

जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह की कोर्ट में 03 मामले का निस्तारण करते हुए कुल 50500/- रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 11 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 47 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 16090000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।

अपर जिला जज-प्रथम गजेन्द्र की कोर्ट में कुल 332 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एस0सी0एस0टी0 देवेन्द्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण करते हुए 1500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 1411 मामलों का निस्तारण करते हुए 83480/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सी0डि0 संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 343 मामलों का निस्तारण करते हुए 5086034/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 10320/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जू0 डि0 श्रीमती भारती तयाल की कोर्ट में कुल 313 मामलों का निस्तारण करते हुए 17050/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कसौधन की कोर्ट में कुल 525 मामलों का निस्तारण करते हुए 48125 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी चन्दन सिंह द्वारा कुल 410 मामलों का निस्तारण करते हुए 8020/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 एफटीसी सुश्री निधि मिश्रा द्वारा कुल 70 मामलों का निस्तारण करते हुए 1680/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 एफटीसी अभिवन त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 500 मामलों का निस्तारण करते हुए 9950/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 02 मामलें का आपसी सुलह समझौते में माध्यम से निस्तारण कराया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, नाजिर बृजेश सिंह, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, विनय सहित कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...