थाने में पहुंचे फरियादी ने सिपाही द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारने के लिए दौड़ाने का लगाया आरोप।
रोकने पर सिपाही ने फरियादी के भाई को पीटा।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 11 मार्च 2026 पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर विसौवा पुलिस चौकी के सिपाही पर अभद्र भाषा प्रयोग करने तथा पीड़िता को मारने को दौड़ने पर पीड़िता के भाई के द्वारा विरोध करने पर सिपाही द्वारा पीड़िता के भाई को मारने पीटने को लेकर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले की पीड़िता साधना पुत्री रामनरेश ग्राम नगरा खुर्द थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर नजदीकी थाना विसौवा पुलिस चौकी पर पीड़िता अपने भाई के साथ विपक्षियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने चौकी पर पहुंची चौकी पर बिना वर्दी के सिपाही लाल जी गौड़ के द्वारा पीड़िता का प्रार्थना पत्र न लेकर पीड़िता को ही मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग प्रयोग करके मारने पीटने के लिए दौड़ा सिपाही को दौड़ते देखा पीड़िता का भाई पिंटू विरोध किया गया चौकी पर तनाव सिपाही ने पीड़िता के भाई पिंटू का हाथ पकड़ कर मारने पीटने लगा पिंटू ने बताया कि सिपाही लालचंद गौड़ ने मुझे तीन चार हाथ मारा।
