बहराइच- गायत्री विद्यापीठ पी0जी0 कॉलेज रिसिया में यूथ पार्लियामेंट का हुआ आयोजन।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
गायत्री विद्यापीठ पी0जी0 कॉलेज रिसिया बहराइच के शांति देवी सभागार में विकसित भारत जिला स्तरीय विकसित 2026 युवा संसद का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत के अंतर्गत किया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आपातकाल में देश की व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किया। इस विचार गोष्ठी में प्रथम स्थान अवंतिका मिश्रा द्वितीय स्थान पल्लवी सिंह तृतीय स्थान मानसी मिश्रा चतुर्थ स्थान राधिका तथा पंचम स्थान दरक्शा ने प्राप्त की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत रिसिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बधाई दी और कहा कि लोकतंत्र के महत्व को वह समझे और भारत में लोकतंत्र को मजबूत करें। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से विनय श्रीवास्तव, रजनीकांत तिवारी एवं लेखा अधिकारी इंद्रसेन चौधरी ने स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने युवाओं को लोकतंत्र हेतु प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाले। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते प्राचार्य प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी ने छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की वह लोकतंत्र के मजबूती हेतु हमेशा जागरूक करें।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य प्रोफेसर दयाराम यादव प्रोफेसर सुभाष चंद्र और प्रोफेसर सी0डी0 सिंह बिसेन तथा गायत्री विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रीति निगम ने आए हुए लोग प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अच्छे उद्बोधन हेतु अपने टिप्स प्रदान करते हुए उनको उत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ इस अवसर पर डॉक्टर मुरारी लाल श्रीवास्तव डॉ मिथिलेश चौधरी, डॉ पवन कुमार वर्मा डॉक्टर दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अजितजंय भारतीय, उमेश कुमार वर्मा, शिवम टंडन नंदन श्रीवास्तव सुबी खान रविंद्र श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव ओम प्रकाश यादव परशुराम कृपाराम बरसाती राम बरसाती वीरेंद्र आज लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
