बहराइच- उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के सम्बंध में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

0

सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये गये निर्देश।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 11 मार्च।

उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 14 एवं 15 मार्च 2026 को 02 पालियों में सम्पन्न होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि दिशा-निर्देशों का भलि-भांति अध्ययन कर बोर्ड की मंशानुसार सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। डीएम ने बताया कि परीक्षा की अवधि में भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाये जाने के लिए सोशल मीडिया पर भी सर्तक निगरानी रखी जायेगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी पेपर, पेन्सिल बाक्स, कलकूलेटर, सनग्लास, वायलेट, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूट्यूब, डिजिटल पेन, हेल्थबैण्ड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

डीएम अक्षय त्रिपाठी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल को लेकर सचेत करते हुए कहा कि शासन द्वारा नकल कराने पर सम्बन्धित के विरूद्व आवष्यक दण्डात्मक कार्यवाही का प्राविधान किया गया है। इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक नकल को लेकर पूरी से संवेदनशील रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा भी प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ 01-01 स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने-अपने केन्द्र पर भ्रमणशील रहकर केन्द्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा, कन्ट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्र के सभी कक्षों का मानीटरिंग भी करते रहे। जनपद में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को पहुचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बस व रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी तैनात किये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवीन व्यवस्था के तहत भर्ती परीक्षा में पुरूष व महिला परीक्षार्थियों की तलाशी का कार्य पुरूष व महिला आरक्षियों द्वारा किया जायेगा। उन्होनें कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र परिसर के आस-पास सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये जायेंगे। परीक्षा में नकल कराने वालों से पूरी कड़ाई के साथ निपटा जायेगा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो इसके लिए कमाण्ड सेन्टर से सीसीटीवी स्क्रीनों पर नज़र रखी जायेगी। उन्होनें बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक सम्पन्न होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को देवीपाटन मण्डल के आई.जी. अमित पाठक द्वारा भी वर्चुअली सम्बोधित करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रशासन, पुलिस भर्ती परीक्षा/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, नोडल अधिकारी पुलिस/अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...