बहराइच- आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए विशेष न्यायाधीश ने की बैठक।
Oplus_16908288
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अरबिंद गौतम की अध्यक्षता में न्याययिक अधिकारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय की उपस्थिति में सिविल कोर्ट सभागार में न्यायिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया गया कि आगामी 14 मार्च 2026 को सम्पन्न होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराया जाय। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु मौजूद न्यायिक अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किये गये। बैठक के माध्यम से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा जन सामान्य से अपील की गई कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाये तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाये ।
