बंधन बैंक खलीलाबाद की नई शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ।
नगर पालिका अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री गौरक्षा प्रकोष्ठ,विश्व हिंदू महासंघ द्वारा फीता काटकर किया गया कार्यालय का उद्घाटन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
जनपद संतकबीर नगर अंतर्गत मुख्यालय खलीलाबाद बाईपास के निकट बंधन बैंक की नई शाखा का आज दिनांक 10 मार्च 2026 को भव्य शुभारंभ किया गया।

जिसमें पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण तिवारी , प्रदेश मंत्री, गौरक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ , उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया तथा दीप प्रज्वलन भी किया गया ।

खलीलाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार ने कहा की बंधन बैंक पहली प्राइवेट बैंक है , जिसकी स्थापना 2015 में हुई,
जो ग्राहको को बेहतर सुविधा को देने के लिए प्रतिबद्ध है , समूह के माध्यम से जमीनी स्तर पर बैंकिंग प्रारम्भ करने वाले बंधन बैंक के पास खुद का लम्बा अनुभव है !

इस बैंक का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सुविधाओं से वंचित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों विशेष कर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है,।
बैंक सूचना वित्त और सामान्य बैंक की सेवाओं पर ध्यान केंद्र करता है और ऋण जमा और अन्य वित्तीय उत्पाद प्रदान करता है।
बैंक कर्मचारीयों द्वारा सभी अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया । प्रबंधक MD औसाफ़ ने बताया कि बैंक द्वारा पारम्परिक लोन जैसी सुविधाओ से स्थानीय स्तर के उत्पाद को भी जिओ टैगिंग की स्थिति में ले जाने की दिशा में काम करने की सलाह दी जाती है।

इस भव्य शुभारंभ कार्यक्रम मे बैंक लिमिटेड के टेरिटरी मैनेजर शिवम् राय और डिविजनल मैनेजर अजय सिंह और एडीएम लक्ष्मण सिंह का बहुत ही सराहनीय सहयोग रहा।
उद्धघाटन समारोह में सोनू कुमार भोला ,अनिल, अर्जुन, विवेक, श्याम अखिलेश कुमार, अमित समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे |
