25 हजार रूपए मांगने का चौकी इंचार्ज पर पीड़ित ने लगाया आरोप।
पैसा ना देने पर चौकी इंचार्ज की सहमति से सरसों की कटी फसल को ले गये दबंग- पीड़ित।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 10 मार्च 2026 को जनपद संत कबीर नगर जिले के तामेश्वर नाथ पुलिस चौकी अंतर्गत चौकी इंचार्ज को रुपए ना मिलने पर चौकी इंचार्ज के सह पर दबंगों द्वारा पीड़ित का कटा सरसों की फसल उठा ले जाने को लेकर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले की पीड़ित पशुपति नाथ भारती पुत्र स्व0 कामता प्रसाद भारती ग्राम रामपुर तामेश्वर नाथ जनपद संत कबीर नगर का स्थाई निवासी है।
पीड़ित द्वारा बीते दिनों में तांबा खास गांव में 83/0.10 हे0 920 वर्ग मीटर 3-1/2 बिस्वा जमीन बैनामा कराया था और खारिज दाखिल नहीं हुआ था।
पीड़ित ने बताया कि अपने बैनामे की जमीन पर सरसों बोया था। तामेश्वर नाथ निवासी रोहित भारती जो कई आपराधिक मामले में लिप्त है वह दंबगई से मेरे जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है और धमकी भी देता है।
पीड़ित ने जब इसकी शिकायत तामेश्वर नाथ पुलिस चौकी पर किया तो कोई सुनवाई नहीं हुई बाद में चौकी इंचार्ज रामाश्रय ने पीड़ित को चौकी पर बुलाकर विक्रेता व विपक्षियों के सामने ही मुझसे 25 हजार रुपए मांगने लगे ऐसा नहीं करने पर कटी सरसों की फसल को उठवा देने की धमकी देने लगे, बाद में 112 नंबर को बुलाकर अपनी फसल को रोक रखा था, लेकिन तामेश्वर नाथ पुलिस चौकी इंचार्ज रामाश्रय द्वारा दबंगों के साथ मिलकर मेरे खेत में कटा सरसों की फसल को उठवा दिया गया।
बाद में चौकी इंचार्ज रामाश्रय ने बताया कि 25 हजार रुपए दे दो तो तुम्हारी सरसों की फसल वापस करा दूंगा।
जिसको लेकर आज पीड़ित जिला मुख्यालय पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।
