बहराइच- आशा कल्याण संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया-बहराइच ।
रिसिया आशा कल्याण सेवा समिति रिसिया की बैठक कस्बे के रविदास नगर स्थित एक लान मे आयोजित किया गया। बैठक मे आशा कार्यकत्रियों के बकाया मानदेय व संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई तथा ओम प्रकाश पटेल को संगठन का संरक्षक चुना गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष मायावती वर्मा ने की। बैठक मे एक शिकायती पत्र सीएचसी अधीक्षक रिसिया को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
ब्लाक अध्यक्ष मायावती वर्मा ने बताया की जननी सुरक्षा योजना के तहत किये गये कार्य का भुगतान अभी तक नही किया जिसे अविलम्ब कराने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त कुष्ठ रोग अभियान मे दस दिनों के कार्य का भी भुगतान, वर्ष 2024-25 मे दिखाना व दवा खिलाना, आशा बहुओं का आभा व आयुष्मान कार्ड व समस्त बकाये के भुगतान, दिसम्बर से फरवरी माह का भुगतान कराने जाने के लिये एक पत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया के अधीक्षक को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आशा कल्याण संघ की उपाध्यक्ष कृष्णावती वर्मा, अनीता देवी, महामंत्री राधा शर्मा, रामबट्टी, खुशबू देवी, राजवंती, इकबाल बानों, रेखा मिश्रा, श्यामा देवी, सुसुमावती, गीता देवी सहित दर्जनो आशा कार्यकत्रियां मौजूद रही।
