विधायक मेंहदावल, विधायक धनघटा, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, किसान बंधु के अध्यक्ष एवं सीडीओ द्वारा लाभार्थी कृषकों को पंपसेट किया गया वितरित।

0

संतकबीर नगर ।

लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना अंतर्गत पूर्व निर्मित उथले नलकूप पर पंपसेट स्थापना हेतु जनपद संतकबीर नगर में पंपसेटों का वितरण कार्यक्रम खलीलाबाद में आयोजित किया गया। उक्त पंपसेट वितरण कार्यक्रम में विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान , क्षेत्र पंचायत प्रमुख हैसर बाजार कालिंदी चौहान , किसान बंधु के अध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा लाभार्थी कृषकों को पंपसेट वितरित किया गया तथा उथले नलकूप, मध्यम गहरे नलकूप एवं पंपसेट के लाभार्थी कृषकों को प्रमाणपत्र भी दिया गया।
सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्विनी कुमार शुक्ला द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कुल 308 पंपसेट के लक्ष्य के सापेक्ष कृषकों को फील्ड मार्शल 6.5 HP पंपसेट की आपूर्ति केंद्रीयकृत व्यवस्था के अंतर्गत मुख्यालय स्तर से की गई है। जनपद के 238 उपस्थित कृषकों को ऑनलाइन आवेदन उपरांत कृषक अंश जमा करने की तिथि के अनुसार प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर पंपसेट वितरण किया गया है। उक्त पंपसेट पर सामान्य जाति के कृषकों को ₹25200 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कृषकों को 32400 का अधिकतम अनुदान अनुमन्य है।
उक्त कार्यक्रम में मध्यम गहरे नलकूप के लाभार्थी प्रवीण त्रिपाठी द्वारा, प्रगतिशील किसान उपेंद्र राय तथा सुरेन्द्र राय द्वारा अपने पंपसेट तथा उथले नलकूप योजना के सफल क्रियान्वयन के संबंध में तथा बोरिंग तथा पंपसेट हो जाने से सब्जी आदि की खेती कर होने वाले लाभ के बारे में कृषकों को अवगत किया गया।

विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान द्वारा अपने संबोधन में अन्नदाता कृषकों को सिंचाई एवं अन्य संसाधन हेतु समस्त संभव सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार के संकल्प से अवगत कराया गया। इस योजना से कृषक स्वयं की बोरिंग पर पंपसेट होने पर अपनी स्वेच्छानुसार व्यवसायिक फसलों का उत्पादन करेंगे, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी एवं उनके आर्थिक स्तर में सुधार होगा। उक्त के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषकों के हित में अन्य योजनाओं के बारे में भी अन्नदाता कृषकों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में विधायक अनिल त्रिपाठी जी द्वारा संबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि पूर्व में कृषकों के पास खुद की सिंचाई के साधन न होने के कारण कृषक सिंचाई व्यवस्था हेतु दूसरे पर निर्भर रहते थे, जिससे वे अपनी स्वेच्छानुसार समय से फसलों की सिंचाई हेतु अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते रहे सरकार द्वारा सिंचाई व्यवस्था हेतु उनकी आय को बढ़ाने की दृष्टिगत उक्त योजना चलाई गई है। समय पर सिंचाई हो जाने से कृषकों की पैदावार भी बढ़ी है तथा साथ में सब्जी कैश क्राप की भी खेती कर कृषकों के आय में वृद्धि हुई है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिंचाई के लिए बोरिंग तथा पंपसेट प्राप्त कर कृषक अत्यंत ही खुशहाल है।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित कृषकों को पंपसेट से आवश्यकतानुसार उचित मात्रा में पानी का उपयोग करने तथा जल को बचाने से संबंधित हेतु अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि पहले सरकार द्वारा अनुदान देकर बोरिंग का कार्य कराया गया, फिर उन बोरिंगों पर जहां पर सिंचाई सुविधा, नहर ,नाला तथा बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पर सिंचाई हेतु पंपसेट अनुदान में दिया जा रहा है। इससे नहरों तथा वर्षा पर निर्भरता अत्यंत ही कम हो जाएगी ।
इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एवं बोरिंग टेक्नीशियन तथा अन्य विभागीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...