संत कबीर नगर – वाहन चालकों की जीवन रक्षा हेतु बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।
Oplus_16908288
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत वाहन चालकों की जीवन रक्षा हेतु बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 21जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को यातायात पुलिस द्वारा किया गया जागरूक।
आप को बताते चले कि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 21 जनवरी 2026 को जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत सरदार पटेल उ0मा0वि0, बैरमपुर के छात्र छात्राओं को वाहन चालकों की जीवन रक्षा हेतु यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया |
इस दौरान छात्र छात्राओं को यातायात नियमो की शपथ दिलाई गई व अपने परिजनों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु बताया गया ।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है । जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्वयं तथा अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें ।
