संत कबीर नगर – श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन, गरीबों में कंबल और नगदी वितरण, साथ ही हुआ विशाल भंडारा।

0

Oplus_16908288

भिटहा में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर गरीबों में कंबल और नगदी वितरण के साथ आयोजित हुआ विशाल भंडारा।

श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर यज्ञ और हवन आहुति के बाद चल रहे भंडारा में देर शाम तक प्रसाद ग्रहण करते रहे श्रद्धालु ।

संतकबीर नगर –

दिनांक 11 दिसंबर 2025 को नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भिटहा में स्थित “चतुर्वेदी विला” में स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज नौवें दिन बुधवार को संपन्न हुआ।
गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और हवन आहुति के बाद चतुर्वेदी परिवार के मुख्य यजमान चंद्रावती देवी, पूर्व विधायक जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, डा सत्यम चतुर्वेदी, दिव्येश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी सहित परिजनों ने आरती में शिरकत किया।
आज डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी और राकेश चतुर्वेदी ने अपनी माता के सानिध्य में जरूरत मंद सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों में नगदी और कंबल वितरित किया। लगातार दूसरे दिन कंबल और नगदी पा कर क्षेत्र के सैकड़ों गरीबों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। बाद में परिवार ने आस पास के गांवों के सैकड़ों बच्चों में नगदी वितरित करके उन्हें भोजन कराया।
श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया था।
इस भंडारा कार्यक्रम के क्षेत्र और जिले के साथ ही बस्ती और गोरखपुर जिले के तमाम सम्मानित राजनीतिज्ञों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।
प्रीति भोज कार्यक्रम का पूर्व सदर विधायक जय चौबे, डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव लगातार निगरानी करते नजर आए।
इस अवसर पर खलीलाबाद नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल, धनघटा चेयरमैन प्रतिनिधि एवम् पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि, भाजपा के जिला महामंत्री गणेश पांडेय, गंगा प्रसाद उपाध्याय, शमशाद अहमद उर्फ गामा, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, मायाराम पांडेय, निहाल पांडेय, अंकित पाल, बृजेश चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...