बहराइच- पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज !
Oplus_16908288
पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच !
थाना रिसिया के कस्बा पुलिस चौकी वार्ड गायत्री नगर की निवासिनी एक 30 वर्षीय महिला पर अवैध संबंध के शक में उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ,पुलिस ने आनन फानन में सी एच सी रिसिया पर भर्ती कराया,महिला के शरीर के कई अंग उस हमले में से जख्मी हो गए थे, महिला ने हमले का जमकर प्रतिशोध किया, जिस कारण उसकी जान बच गई, हमलावर पति मौके से फरार हो गया था, बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नगर पंचायत रिसिया के वार्ड गायत्री नगर की खुशी पत्नी दिनेश कुमार उम्र 30 वर्ष पर उसका पति दिनेश पुत्र जगदीश अवैध संबंध को लेकर शक करता था,जबकि उसके दो बेटे और एक बेटी भी हैं, लेकिन शक का दायरा कई दिनों से चल रहा था, इस लिए दिनेश ने गुरुवार की रात 1 बजे पत्नी खुशी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया,लेकिन अपने बचाव के लिए महिला ने हमले का जमकर विरोध किया, इस हमले से महिला के पूरे शरीर पर गहरे घाव बन गए। हल्ला गुहार पर हमलावर पति भाग गया, सूचना पाकर कस्बे की पुलिस ने पहुंचकर घायल महिला को सी एच सी रिसिया पहुंचाया।शुक्रवार को दोपहर के समय महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। और महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि पत्नी पर घातक जानलेवा हमला करने वाले पति के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है!
