महराजगंज – आशा कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी CHC लक्ष्मीपुर पर दिया धरना।
Oplus_16908288
आशा कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी CHC लक्ष्मीपुर पर दिया धरना।
रिपोर्ट – बैजनाथ मौर्य
महाराजगंज-
आज दिनांक 04 नवंबर 2025 को आशा कार्यकत्रीयो द्वारा बकाया पारिश्रमिक, नियमितीकरण तथा रात्रि ड्यूटी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ठहरने की सुविधा सहित अनेक मांगों को लेकर लक्ष्मीपुर ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरने पर रही।इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक उनका उचित मानदेय और सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं।इस दौरान जमीला खातून,चित्रकान्ती,सुमन देवी,सुधा जायसवाल,कंचन लता पाण्डेय,रेने पांडेय,सुशीला सहित अनेक लोग मौजूद रही।
