महराजगंज – नाबालिग मोबाइल चोर को मिली तालीबानी सजा।
Oplus_16908288
मोबाइल चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्चे को पेड़ से उल्टा लटका कर दे डाली तालिबानी सजा।
महराजगंज-
जनपद महराजगंज अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ युवकों ने एक नाबालिग बच्चे को पेड़ से उल्टा लटका कर तालिबानी सजा दे डाली।
आपको बताते चले कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो घुघली थाना क्षेत्र के घघरुआ खडेसर गांव का बताया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक नाबालिक बच्चों को पेड़ से उल्टा लटका कर पूछताछ कर रहे हैं और उसे कथित तौर पर मोबाइल चोरी के शक में दंडित कर रहे हैं। घटना के बाद आम लोगों में आक्रोश फैल गया है और मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वही वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है ।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि यह वीडियो 3 नवंबर का है और इस पूरे मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है वहीं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। बाकी मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।
