सीआरएस के द्वारा समपार संख्या 51 , मैजर ब्रिज 43 , कर्व आदि का निरीक्षण किया

0

सीआरएस के द्वारा समपार संख्या 51 , मैजर ब्रिज 43 , कर्व आदि का निरीक्षण किया

दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

रिसिया बहराइच
लखनऊ 16 जुलाई 2025। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में बहराइच-नानपारा स्टेशनों के मध्य (34.85 किमी.) का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त रेल लाइन का संरक्षा परीक्षण के पहले दिन आज रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वाेत्तर परिमंडल, प्रणजीव सक्सेना द्वारा पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण ओ.पी.सिंह, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/टीएमसी संजय यादव, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/प्लानिंग निलाभ महेश, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/निर्माण आर.के.चौधरी, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण/।। विनोद कुमार तथा लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम बहराइच रेलवे स्टेशन पर नई विद्युतीकृत रेल लाइन के मानक के अनुरूप सेफ्टी अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, फाउलिंग मार्क, पैनल इन्टरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम आदि का संरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया तथा स्टेशन मास्टर से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर संरक्षा कार्य कुशलता परखी।
इसके पश््चात रेल संरक्षा आयुक्त महोदय अन्य अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से बहराइच – नानपारा रेल खण्ड के मध्य नई विद्युतीकृत लाइन के संरक्षा निरीक्षण हेतु रवाना हुए। इस दौरान सक्सेना ने बहराइच-रिसिया स्टेशनों के मध्य समपार संख्या- 43 (एलएचएस), माइनर ब्रिज संख्या-37 एवं 38, मेजर ब्रिज संख्या-39, कर्व एवं बैलास्ट कुशन का संरक्षा निरीक्षण किया तथा रिसिया स्टेशन पहुॅचने पर मानकों के अनुरूप स्टेशन वार्ड, अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम, फुट ओवर ब्रिज तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन व नई विद्युतीकृत रेलवे लाइन का व्यापक निरीक्षण किया।
इसके उपरान्त रिसिया-मटेरा स्टेशन के मध्य समपार संख्या-51, मेजर ब्रिज संख्या-43, कर्व आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के अंतिम चरण में दिनांक 17 जुलाई 2025 को मटेरा-नानपारा के मध्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा तथा नानपारा-बहराइच के मध्य स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।
इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।। अश्विनी कमार तिवारी, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) धनन्जय मिश्रा, मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रविन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...