UP POLICE का बड़ा एक्शन: मेंहदावल पुलिस ने दबोचा कट्टाधारी, भारी पुलिस फोर्स के बीच अछिया तिराहे से 32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ राहुल सोनी गिरफ्तार!
संतकबीर नगर – मेंहदावल ।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में अपराधियों और अवैध असलहा तस्करों के खिलाफ पुलिस का काल बनकर टूट रहा है ‘स्पेशल एक्शन प्लान’! पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप कुमार मीना के कड़े तेवरों और ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत मेंहदावल पुलिस ने एक बेहद शातिर अभियुक्त को अवैध हथियारों के साथ दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी (CO) मेंहदावल सर्व दवन सिंह के कड़े सुपरविजन में इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
प्रेमा स्कूल के पास बिछाया जाल, और हत्थे चढ़ गया ‘पिस्टलधारी’-
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जब इलाके में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से एक पुख्ता इनपुट मिला। पुलिस टीम ने बिना एक पल गंवाए ‘प्रेमा स्कूल के पश्चिम तिराहा (बहदग्राम अछिया)’ के पास तगड़ी घेराबंदी कर दी।
तभी वहां संदिग्ध हालत में घूम रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद जांबाजों ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। जब उसकी जामा तलाशी ली गई, तो पुलिस वालों के भी कान खड़े हो गए! उसके पास से 1 अवैध देशी पिस्टल (32 बोर) बरामद हुई।
बस्ती का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी –
पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल सोनी पुत्र सुभाषचन्द्र सोनी के रूप में हुई है, जो कस्बा रुधौली (बखिरा रोड), थाना रुधौली, जनपद बस्ती का निवासी है। वह मेंहदावल इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या अवैध हथियार की डिलीवरी करने की फिराक में था, लेकिन उसके मंसूबों पर पानी फिर गया।
आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने भेजा जेल –
दिनांक 10.06.2026 को हुई इस सनसनीखेज गिरफ्तारी के बाद थाना मेंहदावल में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 239/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
क्राइम को नेस्तनाबूद करने वाली जांबाज पुलिस टीम:-
इस पूरे ऑपरेशन को सफलता से अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 मैनेजर यादव, कांस्टेबल अनुराग कुमार सिंह , कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी से एक बड़ा खतरा टल गया।
संतकबीर नगर पुलिस का साफ संदेश:- अपराधियों या तो अपराध छोड़ दो, या फिर सलाखों के पीछे सड़ने के लिए तैयार रहो!
