UP पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर संतकबीर नगर में भारी अलर्ट ! एक्शन में आलाधिकारी, चप्पे-चप्पे पर पहरा।
मचा हड़कंप! ADM और ASP ने खुद संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों पर अचानक मारा छापा!
संत कबीर नगर:-
यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है! परीक्षा को पूरी तरह से ‘नकलविहीन’ और ‘फुलप्रूफ’ बनाने के लिए संतकबीर नगर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज, दिनांक 10.06.2026 को परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपर जिलाधिकारी (ADM) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सुशील कुमार सिंह अचानक लाव-लश्कर के साथ सीधे परीक्षा केंद्रों पर जा धमके!
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर ‘डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक’, सघन तलाशी के कड़े निर्देश!
अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का ऐसा जायजा लिया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
चप्पे-चप्पे पर चेकिंग:-
अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले की जा रही सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) को अधिकारियों ने खुद अपनी आंखों से परखा।
नो एंट्री:- केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस बल को दो टूक शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया गया है—”मोबाइल, ब्लूटूथ, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री किसी भी कीमत पर अंदर नहीं जानी चाहिए!”
सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से ‘थर्ड आई’ की पैनी नजर!
हाईटेक नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए इस बार सुरक्षा चक्र बेहद कड़ा है। ADM और ASP ने परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों और हाईटेक कंट्रोल रूम की बारीकी से जांच की। साफ कर दिया गया है कि परीक्षा की हर एक सेकंड की हलचल पर ‘तीसरी आंख’ यानी कैमरों की पैनी नजर रहेगी। जरा सी भी संदिग्ध गतिविधि हुई, तो सीधे जेल का रास्ता तय है!

भीड़ पर एक्शन और पुलिसकर्मियों को ‘लास्ट वार्निंग’!
परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी तरह की ‘अनावश्यक भीड़’ या संदिग्ध जमावड़े को तुरंत हटाने और ट्रैफिक को बिल्कुल स्मूथ रखने का सख्त आदेश दिया गया है।
“ड्यूटी में लापरवाही यानी सीधा सस्पेंशन”-
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे अपने पॉइंट पर मुस्तैद रहें। पूरी सतर्कता और ईमानदारी से काम करें, क्योंकि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा (अक्षम्य होगी) –
प्रशासन के इस कड़े रुख से साफ है कि संतकबीर नगर में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा और परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होकर रहेगी!
