सरकारी गड्ढे पर अवैध कब्जा हुआ खाली गरजा प्रशासन का बुलडोजर।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
दिनांक 09 जून 2026 को जनपद अंतर्गत जिले केविकास खंड बघौली के ग्राम ‘हरदी’ में सरकारी गड्ढे से अवैध कब्जा हुआ खाली गरजा प्रशासन का बुलडोजर।
आपको बताते चले कि खलीलाबाद तहसील के अंतर्गत विकास खंड बघौली के ग्राम ‘हरदी’ के ग्रामीणों को जल निकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर गांव के सरकारी गड्ढे (गाटा संख्या 44) की तत्काल खुदाई करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम हरदी स्थित गाटा संख्या 44 (रकबा 0.032 हेक्टेयर) सरकारी गड्ढा है, जिसमें गांव का गंदा पानी जमा होता था और यह जल निकासी का मुख्य जरिया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर अवैध कब्जे के कारण जल निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस विवादित भूमि का 0.030 हेक्टेयर हिस्सा निर्विवाद है, जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा खुदाई का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
बीते 1 जून 2026 को राजस्व विभाग, विकास विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर चूना डालकर सीमांकन किया था।
टीम जेसीबी लेकर खुदाई के लिए पहुंची, लेकिन कथित अवैध कब्जाधारियों ने भारी विरोध किया और राजनीतिक दबाव बनाकर काम को रुकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि विरोध के आगे झुकते हुए नायब तहसीलदार पी नारायण (सेमरियावा) ने खुदाई का निर्णय बदल दिया, जिससे ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी।
इस कारण आज भी जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई थी। अधिवक्ता रत्नेश मणि ने पुनः जिलाधिकारी से न्याय गुहार लगाई जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया, दिनांक 09 जून 2026 को नायब तहसीलदार पी नारायण (सेमरियावा) के अगुवाई में राजस्व विभाग, विकास विभाग तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चिन्हित की गई निर्विवाद भूमि (0.030 हेक्टेयर) की JCB की मदद से सरकारी गड्ढे की खुदाई करवा कर अवैध कब्जा मुक्त कराया गया।
