सेंध कांटकर मेडिकल स्टोर के गल्ले से अज्ञात चोर उठा ले गये एक लाख नगदी
सेंध कांटकर मेडिकल स्टोर के गल्ले से अज्ञात चोर उठा ले गये एक लाख नगदी !!

बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चमनगंज बड़कुईया में स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर के पीछे की दिवाल में सेंध कांट कर अज्ञात चोर गल्ले में रखा गया एक लाख रूपये नगदी उठा ले गये। सूचना पर पहुँचे प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मय फोर्स एवं सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने गहनता से छानवीन किया गया। मेडिकल स्टोर संचालक को जल्द ही खुलासा करने का वायदा किया गया हैं।
थाना क्षेत्र के तरेता गॉव निवासी चन्द्र प्रकाश यादव पुत्र रामानंद यादव की प्रकाश मेडिकल स्टोर की दुकान चमनगंज बड़कुईया चौराहें पर हैं। चन्द्रप्रकाश द्वारा बीते वृहस्पतिवार की देर रात्रि साढ़े नौ बजे दुकान बंद करके घर चलें गये। शुक्रवार की सुबह गॉव के मेडिकल स्टोर के पीछे की बॉग व खेत में शौच करने गये तो देखा कि प्रकाश मेडिकल स्टोर की दुकान के पीछे सेंध कटा हुआ हैं। जिसकी सूचना क्षेत्र में आंग की तरह फैल गई और एक लड़का चन्द्र प्रकाश के घर पहुँचकर बताया कि आपके दुकान के पीछे सेंध कटी हुई हैं। इतना सुनते ही दुकान मालिक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और तत्काल वाल्टरगंज थाने को फोन कर घटना से अवगत कराया गया। मेडिकल संचालक चन्द्रप्रकाश ने बताया कि गल्ले की दुकान में एक लाख रूपये किसी काम से रखा था। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया हैं। कहा कि नगदी रूपये के अलावा चोरों ने दुकान की दवाओं को तितर वितर कर दिये थे पर कोई दवा आदि लेकर नहीं गये है।
सूचना पर पहुँचे सीओं सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मय फोर्स ने मेडिकल संचालक एवं आम लोगों से इस संबंध में जानकारी एवं पुंछताछ किया गया हैं। सीओ सिटी ने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चन्द्र प्रकाश के तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरूद्घ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं।
