संतकबीर नगर- पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों में कमियां मिलने पर भड़के कप्तान, दिए कड़े निर्देश!
संतकबीर नगर।
आज दिनांक 05.06.2026 को पुलिस लाइन परिसर उस समय छावनी में तब्दील नजर आया, जब पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना लाव-लश्कर के साथ अचानक औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। कप्तान के इस औचक कदम से निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदारों और अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। परिसर में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्यों की हकीकत जानने के लिए SP खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे।
सामग्री की गुणवत्ता देख भड़के कप्तान: “नहीं चलेगी कोई भी लापरवाही”
निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस अधीक्षक सीधे निर्माणाधीन बहुमंजिला आवासीय इमारत की साइट पर जा पहुंचे।
क्वालिटी चेक पर कड़ा रुख: –
महोदय ने वहां कंक्रीट, सीमेंट और ईंटों की गुणवत्ता को खुद अपनी पारखी नजरों से परखा।
दी सख्त चेतावनी: –
घटिया निर्माण सामग्री की आशंका को भांपते हुए उन्होंने ऑन-द-स्पॉट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उच्च मानकों का 100% पालन किया जाए। उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“काम में जरा सी भी कमी मिली, तो खैर नहीं!”
कप्तान के कड़े तेवर देखकर मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारी बगलें झांकने लगे।
डेडलाइन तय:
गेस्ट हाउस और सड़कों को लेकर अल्टीमेटम-
कप्तान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आधुनिक गेस्ट हाउस और नई सड़कों के निर्माण का भी बारीकी से एक्सरे किया।
समय-सीमा का हंटर:
निर्माणाधीन आधुनिक गेस्ट हाउस के काम में तेजी लाने का हुक्म सुनाते हुए SP ने साफ किया कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द वीआईपी सुविधाएं मिल सकें।
जलभराव की समस्या पर प्रहार-
पुलिस लाइन के भीतर बन रही नई सड़क का जायजा लेते हुए उन्होंने भविष्य के खतरों को भांप लिया। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) और मजबूती से कोई समझौता न हो, ताकि आने वाले दिनों में आवागमन में जनता और जवानों को कोई असुविधा न झेलनी पड़े।
हड़कंप के बाद काम में आई तेजी ।
SP संदीप कुमार मीना के इस ‘एक्शन मोड’ ने महकमे से लेकर ठेकेदारों तक में खलबली मचा दी है। देखना यह होगा कि कप्तान की इस कड़क हिदायत के बाद पुलिस लाइन का यह कायाकल्प कितनी जल्दी और कितनी मजबूती के साथ पूरा होता है!
