संतकबीर नगर- झपटमारी के मामले में 3 गिरफ्तार, मंगलसूत्र एंव मोटर साइकिल बरामद ।

0

संत कबीर नगर- 

संतकबीर नगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे व प्रभारी एसओजी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 461/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण नाम पता 01. प्रिंस चौधरी पुत्र गोपाल चौधरी निवासी कांटे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर हा0 मु० डुहिलिया थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर 02. विशेष अग्रहणी पुत्र वीरेन्द्र अग्रहणी निवासी गुदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती 03. अभिषेक राय पुत्र शत्रुधन राय निवासी धोरहरा गोचना थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को 1 मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल के साथ बरईपुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनाँक 02.06.2026 को वादी सुनील कुमार मौर्य पुत्र स्व० रामरूप मौर्य मोहल्ला तितौवा थाना कोतवाली जनपद संतकबीर नगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलालाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी भाभी सरस्वती देवी पत्नी संजय मौर्य मेरी पत्नी की देख रेख के लिये स्पर्श हास्पिटल में थी, खाना खाने के बाद रात्रि 10 बजे दिनांक 27.5.2026 को हास्पिटल गेट पर टहल रही थी तभी मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति आये और उसमें से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से उतर कर मेरी भाभी सरस्वती देवी के गले से पहने हुये मंगलसूत्र को झपट्टा मारकर छीन के लेकर भाग गये । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 461/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी !

पूछताछ का विवरण- 

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग आपस में दोस्त है, अपना खर्च चलाने के लिए सुनसान स्थानो पर देख सुनकर करके चेन, मंगलसूत्र छीनैती करते है । जिसको बेचकर पैसे की बंटवारा करके खाते पीते है । दिनाँक 27.05.2026 को रात में इसी मोटर साईकिल से हम तीनो लोग स्पर्श हास्पिटल भुजैनी से एक महिला के गले से मंगलसुत्र छीन कर भाग गये थे, जो मंगलसुत्र हम लोग के पास बरामद हुआ है । उसे बेचने के लिए ग्राहक के तलाश के लिए लेकर जा रहे थे कि आप लोग द्वारा पकड़ लिये गये ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

01. प्रिंस चौधरी पुत्र गोपाल चौधरी निवासी कांटे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हा0 मु० डुहिलिया थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ।

2. विशेष अग्रहणी पुत्र वीरेन्द्र अग्रहणी निवासी गुदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ।

3. अभिषेक राय पुत्र शत्रुधन राय निवासी धोरहरा गोचना थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ।

बरामदगी का विवरणः-

1 मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल ।

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-

 उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय, का0 सत्यप्रकाश, का0 जयकिशन गोंड, का0 चन्द्रशेखर, का0 सचिन, का0 अमितेश सिंह, का० आशुतोष सिंह, का0 अपूर्व त्रिपाठी ।

 प्रभारी एसओजी रजनीश राय मय टीम ।

 सर्विलांस टीम संतकबीर नगर ।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस चौधरी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

• मु0अ0सं0 1162/2025 धारा 112(2), 303(2), 317(2) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

सुशील कुमार सिंह (ASP- संत कबीर नगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...