संतकबीर नगर- धनघटा । दो राजस्व निरीक्षकों के सेवा निवृति पर दी गई विदाई।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में सेवा निबृत दो राजस्व निरीक्षकों को विदाई दी गयी। कार्यक्रम में मौजूद उपजिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे व तहसीलदार रामजी ने सेवा निबृत राजस्व निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव व श्रीराम चौधरी को शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीयता के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम रविकांत चौबे ने सेवानिवृत्त हो रहे सहयोगियों की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी सेवा के क्षेत्र में अत्यंत अनुभवी हैं और अपने-अपने कार्यों में पूरी तरह निपुण हैं। भले ही आज आप सेवा के दायित्वों से मुक्त हो रहे हैं, लेकिन आपका संचित अनुभव समाज के लिए अमूल्य है। मेरी आप सभी से अपील है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप सक्रिय रहें और अपने दीर्घकालीन अनुभवों का लाभ नई पीढ़ी को प्रदान करते रहें। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।विदाई की इस बेला में तहसील में कार्यरत लेखपाल व अन्य तहसील कर्मी मौजूद थे।
