आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर अलर्ट रिसिया पुलिस, बाइक से निकाला फ्लैग मार्च !

0

संवेदनशील इलाकों से विसर्जन मार्गों तक निगरानी, प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रिसिया पुलिस अलर्ट है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च कर कस्बे सहित थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।

 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आसाम तिराहा, जटेसर तिराहा, जगदीशपुर सोखा, इटकौरी, टेलीफोन एक्सचेंज, स्टेशन तिराहा, बाबा पेड़ा तिराहा, मछली मंडी, सरस्वती नगर, नानकपुरा, शास्त्री नगर, मोहम्मद नगर, गायत्री नगर और रविदास नगर सहित कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया। पुलिस ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लेने के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के मार्गों का भी निरीक्षण किया।

विसर्जन शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क-

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने कहा कि दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे थाना क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही भ्रामक सूचनाएं फैलाएं। त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी

फ्लैग मार्च में उप निरीक्षक तेज नारायण यादव, कस्बा रिसिया चौकी प्रभारी सुधीर सिंह, रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित, उप निरीक्षक किशन कुमार, पन्ना लाल, हेमंत यादव, मुख्य आरक्षी प्रभाकर राज सिंह, सर्वजीत यादव और पंकज राय तथा आरक्षी देवेंद्र कुमार, शुभम वर्मा, राहुल सिंह और विजय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story