महराजगंज- फरेंदा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना फरेंदा पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट – बैजनाथ मौर्य
महराजगंज –
दिनांक 06 नवंबर 2025 को फरेंदा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को आज दिनांक 06 नवंबर 2025 को समय करीब 13.40 बजे हडहवा पुल (ग्राम पचरुखी) से गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के कुशल दिशा निर्देशन में फरेंदा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त अनुराग यादव पुत्र हरीलाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम छितही खुर्द टोला गौरईबा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। जिस पर सम्बन्धित मु0अ0सं0 298/2025 धारा 137(2),64(1) भा0न्या0सं0 व 3/4 पास्को एक्ट व 3(2)5 SC/ST ACT के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
उ0 नि0 आशुतोष पाठक, उ0 नि0 मधुकर सिंह, का0 अशोक यादव थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज।
