DM ने दिखाई हरी झंडी, 3 लाख से ज्यादा बच्चों की जिंदगी सुरक्षित करने का ‘मास्टर प्लान’ तैयार!
महा-अभियान: पोलियो के खिलाफ ‘संत कबीर नगर’ में सबसे बड़ा शंखनाद!
कल सुबह से शुरू होगी जिंदगी की दो बूंद की महा-जंग, चूक न जाए एक भी बच्चा!
संत कबीर नगर ।
जनपद से पोलियो के नामोनिशान को मिटाने के लिए प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी घेराबंदी कर ली है! आज जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में उस वक्त भारी उत्साह देखने को मिला, जब जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खुद कमान संभालते हुए पल्स पोलियो अभियान की विशाल जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बैंड-बाजे की धुन, गगनभेदी नारों और स्कूली बच्चों के गजब के जोश के साथ निकली इस रैली ने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। डीएम आलोक कुमार ने साफ संदेश दिया है कि जनता के सहयोग से ही हमने पोलियो को मात दी है, और इस बार भी सुरक्षा का यह चक्रव्यूह टूटना नहीं चाहिए!
अलर्ट :- कल ‘बूथ दिवस’ पर मुस्तैद रहेगा पूरा तंत्र!
28 जून को पूरे जनपद में महा-बूथ दिवस का आयोजन होने जा रहा है। जिलाधिकारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए जनता से सीधे अपील की है:
“0 से 5 वर्ष तक के अपने हर एक बच्चे को कल बूथ पर ले जाएं और ‘दो बूंद जिंदगी की’ जरूर पिलाएं। एक भी बच्चा छूटा, तो सुरक्षा का संकल्प टूटा!”
आंकड़ों का महा-डेटा :- 3 लाख से अधिक बच्चों पर नजर!
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रामानुज कनौजिया ने इस महा-अभियान के जो आंकड़े जारी किए हैं, वो चौंकाने वाले और व्यवस्था की मुस्तैदी को दर्शाने वाले हैं:-
मिशन का लक्ष्य:-
कुल 3,11,141 मासूम बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो ड्रॉप पिलाने का महा-टारगेट!

बूथों का जाल:-
खलीलाबाद शहर के 27 बूथों समेत पूरे 09 विकास खंडों में कुल 858 बूथ एक्टिव किए गए हैं।
सुपर-एक्टिव टीमें:- घर-घर दस्तक देने के लिए 489 ।
हाउस-टू-हाउस टीमें मैदान में उतरेंगी।
स्पेशल टास्क फोर्स :-
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रास्तों पर नजर रखने के लिए 28 ट्रांजिट और 13 मोबाइल टीमें चौबीस घंटे एक्टिव रहेंगी!

भीषण गर्मी की चुनौती :-
‘कोल्ड चेन’ को लेकर सख्त आदेश!
सूरज की तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सभी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि:-
1. सभी बूथ वक्त रहते सुबह ही चालू हो जाने चाहिए ताकि बच्चों को धूप का सामना न करना पड़े।
2. पोलियो वैक्सीन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा! ‘कोल्डचेन’ (वैक्सीन को ठंडा रखने की व्यवस्था) का सख्ती से पालन किया जाए। जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ध्यान रहे !
जो बच्चे कल बूथ पर नहीं आ पाएंगे, उन्हें ढूंढने के लिए 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस महा-अभियान का हिस्सा बनें!
