धान खरीद के 35 वें दिन मंडी के चौदह में से आठ क्रय केन्द्रों पर 13696 कुन्तल धान की हुई खरीद
धान खरीद के 35 वें दिन मंडी के चौदह में से आठ क्रय केन्द्रों पर 13696 कुन्तल धान की हुई खरीद !
230 किसानों के सापेक्ष 199 का किया गया पुर्ण भुगतान
मंडी के 14 केन्दों पर इस बार हो रही हैं धान की खरीद !

बस्ती- नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति बस्ती में 1 नवम्बर से धान खरीद शुरू हुआ हैं। धान खरीद के 35 वें दिन खदय एवं रसद विभाग के 12 धान क्रय केन्द्र बनाएं गये हैं। जबकि साऊंघाट के दो क्रय केन्द्र प्लास्टिक काम्प्लेक्स में भी बनाए गये हैं। विकास क्षेत्र साँऊघाट के क्रय केन्द्र प्रभारी सुभाष सिंह के नाम से डी एण्ड एफ क्रय केन्द्र जो प्लास्टिक काम्प्लेक्स में खोला गया है। साऊंघाट के चार क्रय केन्द्र मंडी में भी संचालित हैं। जिसमें विनोद कुमार कुसवाहा को ए एण्ड डी के नाम से दो केन्द्र खोला गया है। इनसे क्रय केन्द्र से खरीद के संबंध में जब जानकारी लेने की कोशिश किया गया तो ये आनाकानी करते हुए खरीद की कोई रिपोर्ट नहीं दिये। वही नेहा सिंह के सी क्रय केन्द्र पर 35 किसानों से 1650 कुन्तल धान खरीदा गया हैं तथा 28 किसानो का भुगतान हो चुका हैं। साऊंघाट के ही मोहम्मद सईद के बी क्रय केन्द्र पर 33 किसानों से 1400 सौ कुन्तल धान खरीदा गया है जबकि 30 किसानों का भुगतान पीएफएमएस के द्वारा कर दिया गया हैं। विकास क्षेत्र बस्ती सदर के सतेन्द्र प्रताप सिंह के क्रय केन्द्र सी पर 22 किसानों से 2050 कुन्तल धान तथा 18 किसानों का भुगतान किया गया हैं। इनके घरशोहिया केन्द्र पर 28 किसानों से 2280 कुन्तल धान तथा 22 किसानो का भुगतान हो चुका हैं। सदर के कमलेश कुमार शाही बी क्रय केन्द्र पर 30 किसानों से 2100 सौ कुन्तल धान तथा 24 किसानों का भुगतान हो चुका हैं। इन्ही के ई पर 28 किसानों से 2250 कुन्तल धान खरीदा गया है तथा 23 किसानों का भुगतान हो चुका है। सदर के घनश्याम के डी केन्द्र पर 28 किसानों से 934 कुन्तल धान तथा शतप्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। क्रय केन्द्र प्रभारी हरिनाथ के ए क्रय केन्द्र पर 26 किसानों से 1032.26 कुन्तल धान तथा शतप्रतिशत भुगतान कर दिया गया हैं।
डिप्टी आरएमओ विपिन्न कुमार राय ने बताया कि पुरे जिले में कुल 52 क्रय केन्द्र बनाएं गये हैं। जिसमें खादय एवं रसद के 31, पीसीएफ के 10, पीसीयू के 8, एफसीआई के 2 तथा मंडी समिति का 1 क्रय केन्द्र बनाया गया हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर बोरा, कांटा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, ई-पॉप मशीन, बैनर, स्टेशनरी, साबुन, बाल्टी, गुण, कुर्सी, तख्त आदि की ब्यवस्था किया गया हैं। बतलया कि जनपद बस्ती में 80 प्रतिशत हाइब्रिड धान ही बोया जाता हैं।
इस अवसर पर क्रय प्रभारी कमलेश कुमार शाही, सत्येन्द्र कुमार सिंह, हरिनाथ सिंह, घनश्याम, नेहा सिंह तथा मोहम्मद सईद सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद रहें।
