डीएम के निर्देश पर जांचोपरांत न्यू आर्या हास्पिटल के संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

0

डीएम के निर्देश पर जांचोपरांत न्यू आर्या हास्पिटल के संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

संत कबीर नगर – आज दिनांक 13 मार्च, 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में तहसील धनघटा अन्तर्गत नेतवापुर स्थित न्यू आर्या हास्पिटल उमरिया बाजार के संचालक द्वारा अवैध रूप से चिकित्सालय संचालित किए जाने के संबंध में शिकायत मिलने व जांच/निरीक्षण के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर चिकित्सालय के संचालक के विरुद्ध थाना धनघटा में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी धनघटा द्वारा संयुक्त रूप से श्रीमती रेखा पत्नी सुनील, ग्राम व पोस्ट चपरा पूर्वी, तहसील धनघटा जनपद संत कबीर नगर के शिकायत पर नेतवापुर स्थित न्यू आर्या हास्पिटल उमरिया बाजार का औचक निरीक्षण दिनांक 18.02.2025 को किया गया था, जिसमें संचालक द्वारा तीन मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा था जिनमें दो मरीज प्रसव आपरेशन के थे व एक मरीज सामान्य प्रकृति का था। मौके पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। संचालक से चिकित्सकों के अनुपस्थित के बारे में पूछने पर अवगत कराया गया कि चिकित्सक अभी कहीं गये है। मैं उनसे आपकी बात करवाता हूँ और संचालक ने अपने फोन द्वारा किसी व्यक्ति (चिकित्सक) से बात करायी गयी, चिकित्सक ने बताया कि मैं अभी झाँसी में हूँ तथा चिकित्सालय में दो दिन से न आने की बात स्वीकारी। इस प्रकार चिकित्सालय के संचालक विष्णु द्वारा झूठ बोलकर बगैर किसी चिकित्सा डिग्री के इलाज का दोषी पाया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न्यू आर्या हास्पिटल संचालक विष्णु पुत्र दिनेश निवासी समहौतापार बेलघाट गोरखपुर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...