बहराइच- DM व SP ने थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी कटिलिया का किया लोकार्पण
डीएम व एसपी ने थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी कटिलिया का किया लोकार्पण !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया थाना रिसिया अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी कटिलिया का विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थानीय छात्र द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह की उपस्थिति में थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत जनसहयोग से नवनिर्मित पुलिस चौकी कटिलिया का विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थानीय छात्र द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि नई पुलिस चौकी स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित होगी तथा आपातकाल की स्थिति में लोगों को नजदीकी पुलिस चौकी से सहायता मिल सकेगी। साथ ही अपराध की रोकथाम में भी पुलिस चौकी की भूमिका अहम होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य, सम्भ्रान्तजनों द्वारा चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का गायन भी किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, एसडीएम सदर पूजा चौधरी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंप सिंह,थाना रिसिया प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय, चौकी प्रभारी गुरुसेन सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन व सम्भ्रांतजन मौजूद रहे।
