बहराइच- कार ने टैंपो को मारी टक्कर, गम्भीर रूप से ड्राइवर हुआ घायल।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया कस्बे के मछली मंडी तिराहे के निकट टैंपो को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से टैंपो चालक को गंभीर चोटें आई, जिसे आनन फानन में रिसिया सी एच सी पर भर्ती कराया गया, पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव मय पुलिया फोर्स के साथ मौके पहुंचे घायल युवक को आनन – फानन में रिसिया सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। बिगड़ती हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । थाना रिसिया के गुरचाही चौराहे का निवासी अंकुर जायसवाल पुत्र नरेंद्र जायसवाल उम्र 20 वर्ष अपने टैंपो से सवारी लेकर रिसिया मोड़ से रिसिया कस्बे लाया था, कस्बे के मछली मंडी तिराहे के निकट सवारी उतार कर सड़़क किनारे टैंपो लेकर खड़ा था, सुबह करीब 9.30,बजे सामने से आ रहे कार ने अनियंत्रित होकर टैंपो को टक्कर मार दी, इस टक्कर से अंकुर का गला कट गया, और लहूलुहान हो गया, घायल युवक को तत्काल सी एच सी भर्ती कराया गया,जिसकी हालत अत्यधिक बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल युवक को रिसिया सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। और कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

