डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व व्यापारी बन्धु की बैठक सम्पन्न !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 26 नवम्बर।
उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व व्यापारी बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। एम.ओ.यू. क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में जनपद बहराइच हेतु निवेशकों द्वारा कुल उद्यमियों द्वारा 198 एमओयू हस्ताक्षरित किये गये हैं जिनका निवेश रू. 2890.39 करोड़ है। इन्वेस्ट यूपी द्वारा निवेश सारथी पोर्टल पर 2289.70 करोड़ के 159 एमओयू अपलोड किये गये थे। जिनके सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है। अब तक 141 इकाईयां क्रियाशील हो गईं हैं। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया सभी इकाईयों को भी जल्द से जल्द क्रियाशील कराएं। उद्योग बन्धु की बैठक के दौरान परगना व तहसील बहराइच के ग्राम वज़ीरपुर में भूमि परिवर्तन से सम्बन्धित प्रकरण में मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया कि आपत्ति का निस्तारण का 03 दिवस में पत्रावली आयुक्त कार्यालय को प्रेषित कर दी जाय।
इसी प्रकार तहसील महसी परगना फखरपुर के ग्राम गजपतिपुर डा0 अनिल केडिया द्वारा समिति को अवगत कराया गया है कि उनका रिजॉर्ट व मैरिज लॉन संचालित है जिसका विस्तार करके होटल एवं बैंक्वेट का संचालन करना चाहते है। सम्बन्धित भूमि परिवर्तन से सम्बन्धित प्रकरण की पत्रावली तैयार कर आयुक्त कार्यालय को प्रेषित की जाय। मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना, पीएमईजीपी योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास सहित अन्य रोज़गारपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिया कि लम्बित पत्रावलियों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करायें। बैठक के दौरान सीएम युवा योजना में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधकों इंडियन बैंक गोपिया के राहुल गुप्ता, स्टेट बैंक नानपारा की शिवांगी श्रीवास्तव, यूपी ग्रामीण बैंक ककरी के चन्द्रभान, सेंट्रल बैंक हुजूरपुर के विकास प्रताप सिंह, बैंक आफ बड़ोदा के मनोज कुमार व पीएनबी नानपारा के संपूर्णानन्द को जिलाधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिया गया कि लेबर अड्डो पर मजदूरों की मतदाता सूची में नाम देखा जाय। उन्होनें कहा कि लेबर अड्डा जहां-जहां संचालित है वहां पर फार्म 6 रखवाया जाय। साथ ही श्रमिकों का नाम मतदाता सूची में भी जोड़ा जाय। डीएम ने औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों एंव ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों से अपील की अपने-अपने परिवार व अपना स्वगणना कर ली जाय। जिलाधिकारी ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारी से अपेक्षा की है कि ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हैं, या उससे पूर्व पूर्ण कर चुके हैं अथवा ऐसे पुरूष या महिलाएं जो पात्र होते हुए मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित नहीं हैं, उनके अधिक से अधिक फार्म-06 भरवाकर अपने अथवा बूथ लेबिल एजेन्ट के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के बूथ लेबिल अधिकारी को प्राप्त करा दिये जायें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें।
इस अवसर पर डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा, डिप्टी कलेक्टर नीतूरानी, सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी सहित अन्य जनपदीय अधिकारी, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों एंव ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
