गायत्री विद्यापीठ पी.जी. कालेज रिसिया में 01 दिसम्बर को आयोजित होगा रोज़गार मेला।
निजी क्षेेत्र की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियां होगी शामिल।
ब्यूरो चीफ- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 26 नवम्बर।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के क्रम से जिला सेवायोजन कार्यालय बहराइच द्वारा 01 दिसम्बर 2026 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से विकास खण्ड रिसिया अन्तर्गत गायत्री विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रिसिया में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेंले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र, अग्रणी बैंक, श्रम विभाग एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजना से लाभान्वित भी किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की मुख्य रूप से अमेजन वेयर हाउस, फ्लिपकार्ट, स्वीगी इन्सटामार्ट, जोमैटो वेयर हाउस, ब्लिंकिट वेयर हाउस, एम.एस. सिसका इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट इन्टर प्राइजेज द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी, ब्राइट फयूचर हर्बल एण्ड आर्गेनिक आयुर्वेदिक प्रा.लि. सेल्स एग्जीक्यूटिव, यूनाइटेड यंग्स इन्डिया, पशुपति बायोटेक्नालाजी प्रा.लि., पुखराज हैल्थकेयर प्रा.लि., भारतीय जीवन बीमा निगम, जय भारत मारूति, विप्रो इन्फो मीडिया प्रा.लि., टाटा गोटेन ग्रीन एनर्जी, इमजिसरा मालिक्यूलस, एशियन इलेक्ट्रानिक्स एवं सुरक्षा क्षेत्र की एस.आई.एस. सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
श्री कुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा एवं कौशल प्रशिक्षित आदि योग्यताधारी इच्छुक महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता अनुसार अपना आवेदन कर पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
