गोरखपुर की नौ विधानसभा क्षेत्रों में बदल सकते हैं मतदान केंद्र, 23 अक्टूबर तक मांगी गईं आपत्तियां !
Oplus_131072
गोरखपुर -
गोरखपुर में मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर नई व्यवस्था तैयार की जा रही है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने मतदान केंद्रों की आलेख्य सूची जारी कर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।
इसमें कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
मतदाता अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की प्रस्तावित सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यदि मतदान केंद्र के स्थान या गांव-मोहल्ले के नाम को लेकर कोई आपत्ति है, तो 23 अक्टूबर 2026 तक लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं।
प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद मतदान केंद्रों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
