आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर पुलिस का बड़ा कमाल: 30 लाख रुपये के 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, खिले लोगों के चेहरे।

0

 दूसरे राज्यों (लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार) तक फैलाया जाल, सर्विलांस सेल और थाना टीमों ने दिखाया दम।

 एस0पी0 संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, CEIR पोर्टल बना गेमचेंजर।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

 संतकबीर नगर-

आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को संत कबीर नगर पुलिस ने आज 131गुमशुदा मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख का बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा कर उनके चेहरे पर फिर से खुशीया लौटाई।

आपको बताते चलें कि यदि आपका भी मोबाइल कहीं खो गया था या चोरी हो गया था और आपको उसके मिलने की उम्मीद छूट चुकी थी, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। संतकबीरनगर पुलिस ने तकनीक और अपनी मुस्तैदी का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए एक साथ 131 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सर्विलांस/यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह बड़ी सफलता हासिल की गई है।

यह कार्रवाई सिर्फ संतकबीरनगर जिले तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस की सर्विलांस टीम और थानों की टीमों ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए लखनऊ, बेंगलुरु और बिहार समेत देश के अन्य विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल ढूंढ निकाले हैं।

पुलिस अब संबंधित राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक सुरक्षित पहुँचाने में जुटी हुई है।

कैसे हुआ संभव? (CEIR पोर्टल का कमाल)-

पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सर्विलांस टीम और सभी थानों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और CCTNS प्रणाली के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के सख्त निर्देश दिए गए थे।

इसी का परिणाम रहा कि टेक्निकल एनालिसिस, IMEI और सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोबाइल्स की लोकेशन ट्रेस कर ली गई।

अचानक जब मोबाइल स्वामियों के पास फोन पहुँचे कि उनका खोया हुआ महंगा फोन मिल गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

लोगों ने संतकबीरनगर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

बरामदगी का पूरा आँकड़ा (किस थाने ने कितने किए बरामद): –

कुल बरामद मोबाइल: 131 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन।

कुल अनुमानित कीमत: ₹30 लाख।

 सर्विलांस टीम –

प्रभारी श्री रजनीश राय, हे0का0 विनोद कुमार सिंह, का0 ज्ञानप्रकाश सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नीतीश कुमार, का0 पीयूष कुमार गुप्ता !

विशेष भूमिका –

थाना कोतवाली खलीलाबाद (आरक्षी रविकान्त कुशवाहा): 29 मोबाइल !

थाना महुली (आरक्षी अंकित पटेल): 26 मोबाइल !

थाना दुधारा (कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक सिंह): 18 मोबाइल ।

थाना बेलहरकला (आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद): 18 मोबाइल ।

थाना एचटीओ (आरक्षी दिलीप गोंड): 15 मोबाइल ।

थाना मेहदावल (आरक्षी सौरभ कुमार): 10 मोबाइल ।

थाना बखिरा (आरक्षी चन्द्रभान सिंह): 10 मोबाइल ।

महिला थाना (आरक्षी अजय मौर्य): 03 मोबाइल ।

थाना धनघटा (आरक्षी इन्द्रजीत कुमार): 01 मोबाइल ।

थाना धर्मसिंहवा महिला थाना (आरक्षी शिवांगी सिंह): 01 मोबाइल।

इस पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए 25000 रुपए का इनाम देने का घोषणा किया गया।

आमजन के लिए जरूरी सूचना: अगर आपका भी मोबाइल खो जाए तो क्या करें ?

संतकबीरनगर पुलिस ने आम जनता को सलाह दी है कि यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है, तो आप खुद भी CEIR.GOV.IN पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर मोबाइल का IMEI ब्लॉक और ट्रेस करवा सकते हैं।

शिकायत दर्ज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  •   आधार कार्ड
  •   मोबाइल खरीद का बिल (यदि उपलब्ध हो)
  •  संबंधित थाने में दर्ज गुमशुदगी/एफआईआर की प्रति
  •  मोबाइल धारक का विवरण, मोबाइल नंबर, IMEI नंबर और मोबाइल का मॉडल नंबर।

( संदीप कुमार मीना – पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story