सेवा संकल्प अभियान के शुभारम्भ अवसर पर 40 स्थानों पर होगा दीप प्रज्ज्वलन ।
आयोजित होगा रक्तदान शिविर, आवासीय विद्यालयों एवं वृद्धाश्रमों में होगा फल वितरण ।
टूल किट वितरण के साथ दिव्यांजन के कल्याणार्थ आयोजित होंगे शिविर।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 16 सितम्बर।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ’सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ 17 सितम्बर 2026 को होगा। अभियान का शुभारम्भ प्रातः 10ः00 बजे रक्तदान शिविर से होगा तथा मध्यान्ह 12ः00 बजे से अस्पतालों, आवासीय विद्यालयों एवं वृद्धाश्रमों में फल वितरण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन के कल्याणार्थ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा विभिन्न योजनाओं केे लाभार्थियों को टूल किट का वितरण भी किया जायेगा।
अभियान केे प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ होगा। जनपद के समस्त 14 विकास खण्डों के चिन्हित 40 स्थानों पर 15 हज़ार से दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत केसहरी बुज़ुर्ग नटबाबा के स्थान, कण्सर बिटौरा के शिव मंन्दिर व बदरौली में शिव मंन्दिर, नबाबगंज में पंचायत भवन के निकट अमृत सरोवर पर जैतापुर व मंगलीनाथ मन्दिर अमृत सरोवर पर राम नगर सेमरा, विशेश्वरगंज में कल्याण नाथ मन्दिर गंगवल व अमृतेश्वर महादेव मन्दिर अमराई, पयागपुर में बागेश्वर नाथ मन्दिर तालाब बघेल व बाबा गायबगीर मन्दिर मोहम्मदपुर ककरहा, महसी में सचिवालय ग्राम पंचायत महसी व बभनोटिशंकरपुर प्रसन्नाथ मन्दिर पर दीप जलाये जायेंगे।
इसी प्रकार ब्लाक तेजवापुर के सचिवालय ग्राम पंचायत खसहा मोहम्मदपुर, मनरेगा पार्क (विकास खण्ड परिसर) व मरीमाता मन्दिर एवं चौक, हुजुरपुर में ग्राम पंचायत करमुल्लापुर में भग्गड़वा घाट व ग्राम पंचायत भंगहा में बाबा घाट, रिसिया में कपूरे बाबा स्थान ग्राम पंचायत बंगलाचक, संत समय माता मन्दिर ग्राम पंचायत भौखारा व पुरैना भवानी बक्श ग्राम पंचायत में गायघाट पर शिव मन्दिर, बलहा में बंजरिया ग्राम पंचायत में दुर्गा मन्दिर, केन्द्रीय विद्यालय परसाअगईया व भारत नेपाल सीमा मैत्रिक द्वार, फखरपुर में जगतापुर ग्राम पंचायत में सरयू नदी के घाट पर, घूरेहरीपुर ग्राम पंचायत में घूर देवी मन्दिर व भिलौरा बासू तुलसीदास जी का ननिहाल में दीप जलाये जायेंगे।
इसके अतिरिक्त विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल व बेरिया समय माता मन्दिर, मिहींपुरवा में भरतपुर (सेमरहना), अमृत सरोवर कुड़वा, पशु आश्रय स्थल (कतर्निया) व अंबेडकर पार्क एवं खेल मैदान (जालिमनगर), शिवपुर में घाघरा नदी तट स्थित बौण्डी घाट, बौण्डी, जंगली बाबा मन्दिर मसूदनगर बस्थनवा, जरवल में शिव मन्दिर जरवलरोड ग्राम पंचायत बम्भौरा व घाघरा घाट पुल ग्राम पंचायत तपेसिपाह तथा बहराइच नगर अन्तर्गत पुलिस लाइन, उत्थान ऑडिटोरियम, शहीद स्मारक पार्क, मेडिकल कालेज बहराइच व कान्हा गौशाला में दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। इस अवसर पर मा. जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व संभ्रान्तजन, अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।
